hindigyanshala

News and Magazine Theme

Donald-Trumph-Biography
Biography

प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी (Biography of President Donald Trump)

Donald J Trump आज की जानी मानी हस्ती, वह अमेरीका के 45 वें प्रेसिडेंट बन गए है। एक सफल व्यवसायी, लेखक, टीवी कलाकार और खासतौर पर भावी अमेरिकी प्रेसिडेंट के रूप मे ख्याति प्राप्त हैं. यह रियल स्टेट व्यवसाय मे एक मंझे हुये।  व्यवसायी के तौर पर भी जाने जाते हैं। डोनाल्ड ने अपने सबसे बड़े विरोधी हिलेरी क्लिंटन को पीछे छोड़ते हुए, दुनिया के सबसे बड़े देश के राष्ट्रपति बन गए है।

जीत के लिए डोनाल्ड को 270 से अधिक वोट जुटाने थे. डोनाल्ड ने 279 वोट प्राप्त कर जीत हासिल कर ली है, जबकि हिलेरी को  218 वोट ही मिले. 8 नवम्बर को हुई वोटिंग में सबको लग रहा था। हिलेरी विजयी रहेंगी, लेकिन काउंटिंग के बाद डोनाल्ड ने सबको सबको गलत साबित कर दिया। काउंटिंग के समय शुरुवात में तो डोनाल्ड और हिलेरी के बीच जम कर टक्कर हो रही थी। 200 तक की सीट में दोनों के बीच में अंतर बहुत कम था, लेकिन 200 के बाद डोनाल्ड एक दम से आगे निकल गए और हिलेरी पीछे हो गई।

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी (America) के 45वें प्रेसीडेंट हैं। वे एक व्यवसायी, लेखक, टीवी कलाकार के रूप मे भी जाने जाते हैं। ट्रम्प रियल स्टेट व्यवसाय मे बेताज बादशाह भी माने जाते हैं। खास तौर पे वे अपनी उट-पटांग भाषनो के वजह से भी मीडिया मे बने रहते हैं। कोई उन्हे कट्टरवादी कहता हैं तो कोई अमेरिका का बेहतरीन प्रेसीडेंट होने का दावा करता हैं। हालाँकि जिस तरह से इन्होने प्रेसीडेंट चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन मात दी ये एक करिश्मा ही हैं। क्यूंकी ट्रम्प कोई राजनीतिक घराने से संबंध नही रखते हैं। इन्होने जो भी किया अपने बाल-बूते पे किया हैं।

चुनाव के पहले मीडिया द्वारा हुए पोल में सब यही बोल रहे थे। हिलेरी जीतेगी. अमेरिका के सभी न्यूज़ चैनल यही बोलते रहे हिलेरी के जीतने के चांस ज्यादा है। लेकिन अमेरिका में रहने वाले नागरिक अपना अच्छा बुरा अच्छे से जानते है। उन्होंने सारी बातों को समझते हुए डोनाल्ड को विजयी बनाया। 70 साल के डोनाल्ड अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए है।

डोनाल्ड ट्रम्प का शिक्षा प्रारंभिक जीवन (Early Life)

डोनाल्ड ट्रम्प का पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रम्प हैं। का जन्म 14 जून, 1946 को अमेरिका के क्वीन न्यूयॉर्क मे हुआ था। डोनाल्ड ट्रम्प. ट्रम्प सी फ्रेड एवं मरियम एनी के चौथे संतान हैं। इनके अन्य चार भाई बहन और हैं। डोनाल्ड के बड़े भाई फ्रेड जूनियर, 1981 में 43 की उम्र में मर गया। ट्रम्प के पिता और दादा दादी जर्मन आप्रवासियों रहे थे। उनके दादा जी ने 1885 मे अमेरिकन नागरिकता प्राप्त कर ली। डोनाल्ड के पिता व्यसायी थे. जो की एलिजाबेथ ट्रम्प एंड सन्स के नाम से कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते थे।

शिक्षा (Education) : डोनाल्ड बचपन से ही एक ऊर्जावान, मुखर बच्चा था। इनके पिता उन्हे 13 साल की उम्र मे न्यू यॉर्क के मिलिटरी अकॅडमी मे एडमिसन करवा दिए. ताकि उनके अंदर डीसिपलिन और पॉज़िटिव सोच पैदा हो।

ट्रम्प अकॅडमी में अच्छा प्रदर्शन किया और 1964 मे अपने कॉलेज के लीडर चुने गये। वे अपने कॉलेज मे कई खेल के कप्तान भी रह चुके हैं। ट्रम्प पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल को स्थानांतरित करने से पहले दो साल के लिए फॉर्डम विश्वविद्यालय में भाग लिया। वह अर्थशास्त्रमें एक विज्ञान स्नातक के साथ 1968 में स्नातक उपाधि प्राप्त की।

डोनाल्ड ट्रम्प का बिज़्नेस कॅरियर की शुरुआत (Donald Trump Career)

ट्रम्प ने अपने बिज़्नेस कॅरियर की शुरुआत अपने पिता के साथ साझा बिज़्नेस के रूप मे ब्रूकलिन न्यू यॉर्क से शुरू किया। शुरू में अपने पिता की पसंदीदा मध्यमवर्गीय किराये की मकान में ब्रुकलिन, क्वींस और स्टॅटन द्वीप के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया। लेकिन पिता के इच्छा के कारण बाद मे उन्होने 1971 मे खुद का रियल स्टेट बिज़्नेस की शुरुआत की। जिसका नाम उन्होने मनहट्टन (Manhattan) रियल स्टेट रखा।

ट्रम्प ने शुरुआत से ही सक्सेस के सीडी चड़ते गये। और रियल स्टेट के मँझे हुए खिलाड़ी बन गये। उन्होने अपने काम के ज़रिए दुनिया अपनी पहचान बनाई। सबसे ज़्यादा प्रसिद्धि उन्हे – फिफ्थ एवेनियू, ट्रम्प टावर, लक्जरी आवासीय होम, ट्रम्प पार्क, ट्रम्प प्लाज़ा, ट्रम्प प्लेस, 610 पार्क एवेनियू, और ट्रम्प वर्ल्ड टावर आदि से प्राप्त हुई। इसके अलावा उन्होने कई इमारतो को भी डिज़ाइन किया जिनमे जेकोब जाविषटस सेंटर भी शामिल हैं। जिसे अब वेस्ट थर्टीफौर्थ स्ट्रीट रेल रोड के नाम से जाना जाता हैं। इसके लिए ट्रम्प को अवॉर्ड भी मिले। ट्रम्प ने कई होटलो और प्रसिद्ध इमारतो का भी निर्माण करवा चुके है। जिनमे होटेल प्लाज़ा भी शामिल हैं।

ट्रम्प न्यू यॉर्क सिटी मे बहुत बड़ा प्रॉजेक्ट पे काम कर रहे हैं। सो एकड़ पर कंस्ट्रक्शन के लिए न्यू यॉर्क प्लानिंग कमीशाणदवारा सबसे बड़ा अप्रूवल दिया गया यह स्थान हैंडसम नदी के सामने 52 से 72 स्ट्रीट का बना बड़ा भूभाग हैं। जहाँ पर 16 इमाराते हैं। जिनमे 7 बेची गयी और अभी 9 इमाराते ट्रम्प के बचे हैं। इसके अलावा ट्रम्प कई प्लेस दान भी किए हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प का कहना हैं – मैं अपने पिता को अपना आइडीयल मानता हूँ। मैने अपने पिता के साथ लगभग 5 साल तक कारोबार किया। जब वे अपने क्लाइंट के साथ डील करने मे बीजी रहते थे. तब मैं बहुत ध्यान से उनकी बात सुना करता था। मैने उनसे कंस्ट्रक्शन वर्क के बारे मे बहुत ज्ञान प्राप्त किया। ट्रम्प बताते हैं मेरे पिता मुझे अपना लकी मानते थे। उनके अनुसार जब भी मैं उनके साथ रहता था तो उनकी बहुत अच्छी डील होती थी।

एक समय ऐसा भी आया जब ट्रम्प का बिज़्नेस मे ऋण का बोझ बढ़ गया। ये अस्सी दशक की बात हैं उस समय मंदी का दौर चल रहा था. लेकिन ये समय ज़्यादा दिन तक नही चला. ट्रम्प इस दौर से बखूबी बाहर आ गये और अपने कारोबार को बहुत आगे ले गये।

डोनाल्ड ट्रम्प की निजी लाइफ  (Donald Trump’s Personal Life)

ट्रम्प ने अभी तक तीन शादियाँ की। सबसे पहले 1977 मे इवाना से की जोकि 1992 मे तलाक़ हो गया। उस समय ट्रम्प की काफ़ी आलोचना हुई थी। इसके बाद 1993 मे प्रसिद्ध अभिनेत्री मरला मेपल्स से शादी की जिनसे अफेर के चर्चे काफ़ी पहले से थे। मेपल्स ने ट्रम्प के बेटे को जन्म दिया जोकि ट्रम्प की चौथी संतान थी। ये शादी भी ज़्यादा दिन तक टिकी नही और 1999 मे दोनो के बीच तलाक़ हो गया। इस तलाक़ मे ट्रम्प को 2 बिलियन डॉलर मरला को देना पड़ा।  बाद मे 2005 मे ट्रम्प ने मशहूर मॉडल मेलनिया कनौस से शादी जो 2006 मे ट्रम्प के 5 वी संतान को जन्म दी।

डोनाल्ड ट्रम्प का राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत (Donald Trump’s Political Career Begins)

ट्रम्प ने अपनी राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत अक्तूबर 1999 मे रिफ़ॉर्म पोलिटिकल पार्टी के ज़रिए 2000 के राष्ट्रपति इलेक्शन की दौड़ मे शामिल हुए। लेकिन बिज़्नेस मे कुछ परेशानियो के कारण अगस्त 2000 मे ट्रम्प को वापस अपने काम तरफ जाना पड़ा।

फिर 2012 मे इन्होने फिर से राजनीतिक की तरफ रुख़ किया और प्रेसीडेंट की रेस के लिए खुद को उम्मीदवार घोसित किया। ट्रम्प ने हमेशा ही राष्ट्रपति बराक ओबामा को आड़े हाथ लिया। उनके यूनाइटेड स्टेट के जन्म ना होने के भी आलोचना की। साथ कई पोलिटिकल मुद्धो मे भी उन्होने बराक ओबामा के खिलाफ बयान दिया। ट्रम्प अपनी बेबाक कटु और आलोचना के लिए भी जाने जाते हैं। 16 जून 2015 मे ट्रम्प ने अधिकारिक तौर पे खुद को रिपब्लीकेशन पार्टी की तरफ से टिकट मिलने के बाद राष्ट्रपति पद के दौड़ मे शामिल किये। उन्होने यह घोषणा ट्रम्प हाउस न्यूयॉर्क से की। उनके ओप्पोज़िट हिलेरी क्लिंटन थी। इसके बाद अरबपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गये। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 288 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 215 मत मिले।

जिस तरह से मीडीया वाले ट्रम्प को कट्टरवादी तौर पे पेश करते हैं ऐसा कुछ नही, वे सबके लिए समान आदर का भावना रखते हैं। वे एक सिंपल जीवन जीने वाले इंसान हैं, और हमेशा अपने दिमाग़ मे पोसिटिव सोच रखते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प के कुछ फैसलों पर विवाद भी हुवा। नवंबर 2015 पेरिस के हमलों के बाद, ट्रम्प ने मुस्लिम विदेशियों को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए एक विवादास्पद प्रस्ताव दिया जब तक कि मजबूत वीटिंग सिस्टम लागू नहीं किए जा सकें। बाद में उन्होंने “आतंकवाद के सिद्ध इतिहास” वाले देशों पर लागू होने के लिए प्रस्तावित प्रतिबंध को दोहराया।

27 जनवरी, 2017 को, ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश 13769 पर हस्ताक्षर किए, जिसने 120 दिनों के लिए शरणार्थियों के प्रवेश को निलंबित कर दिया और इराक, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए प्रवेश किया। आदेश चेतावनी के बिना लगाया गया था और तुरंत प्रभाव पड़ा। भ्रम और विरोध ने हवाई अड्डे पर अराजकता उत्पन्न की। प्रशासन ने तब स्पष्ट किया कि ग्रीन कार्ड वाले आगंतुकों को प्रतिबंध से मुक्त किया गया था।

डोनाल्ड ट्रम्प अवार्ड (Donald Trump Award)
  • नॉमिनेशन फॉर प्राइमटाइम एमी 2005
  • स्टार ओन वाक ऑफ़ फेम 2007
  • सेलेब्रिटी विंग ऑफ़ WWE हॉल ऑफ़ फेम 2013
डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने का कारण (Donald Trump Election)
  • अमेरिका में चुनाव के पहले प्रचार की रणनीति, वहां पर होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाती है। डोनाल्ड ने चुनाव के समय राष्ट्रवादीता की बात पर विशेष जोर दिया था, कहते है। यही उनकी जीत की वजह बनी है। डोनाल्ड ने वादा किया है कि वे अमेरिका को पुराने अमेरिका में तब्दील कर देंगें। जैसे पहले अमेरिका से पूरी दुनिया डरा करती थी, वैसा ही अमेरिका वे अब फिर खड़ा कर देंगें। डोनाल्ड की इस बात पर अमेरिका के वासियों में जोश भर दिया। और उन्हें जीत हासिल हुई। राष्ट्रवादी बात की गोली चलाकर डोनाल्ड ने हिलेरी को पछाड़ दिया।
  • डोनाल्ड ने जीत के बाद कहा कि वे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनायेंगें. जिसे पूरी दुनिया देखती रह जाएगी।
  • डोनाल्ड आतंकवाद के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने की बात कर रहे है।
  • हिलेरी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी इलज़ाम लगा था, उनके उपर कुछ अपराधिक केस भी दर्ज हुए थे।
डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति के रूप में (Donald Trump as a President)

16 जून 2015 में ट्रम्प ने अधिकारिक तौर पर स्वयं को रिपब्लिकेशन पार्टी की तरफ से टिकिट मिलने के बाद राष्टपति पद की दौड़ में शामिल किया। उन्होंने यह घोषणा ट्रम्प हाउस न्यूयॉर्क से की।  उन्होंने स्वयम कहा “मैं खुद को प्रेसिडेंट की रेस में शामिल कर रहा हूँ. मैं अब तक का सबसे सफल प्रेसिडेंट बनूँगा जिसे स्वयं गॉड ने बनाया हैं। मैं फिर से अपने देश को महान बनाऊंगा। ”

डोनाल्ड ट्रम्प के तथ्य (Donald Trump Facts)
  1. डोनाल्ड ट्रम्प कभी भी शराब नहीं पीते, सिगरेट नहीं पीते।
  2. वो हाँथ मिलाना बिलकुल पसंद नहीं करते। वे किसी भी बड़े इंसान को मिलते समय झट से अपने पास खीच लेते हैं ताकि उन्हें हाँथ मिलाना ना पड़े।
  3. डोनाल्ड ट्रम्प में बहुत ही ज्यदा कॉन्फिडेंस होता है। एक बार  2004 के दैनिक समाचार में Trump ने कहा कि “अपरेंटिस पर लग भाग सभी महिलाओं ने मेरे साथ फ़्लर्ट / इस्क्बाज़ी की – जानबूझकर या अनजाने में”।
  4. डोनाल्ड ट्रम्प को अमरीका के एक प्रोफेशनल फुटबॉल टीम “The Patriot” को खरीदने का मौका मिला था पर उन्होंने उस डील को छोड़ दिया पर आज के दिन में वह टीम $2बिलियन की है।
  5. वे अकेले ऐसे र्श्त्पति उम्मीदवार हैं जिसका खुद का बोर्ड गेम है जैसे – Trump: खेल
  6. ट्रम्प ने Razzle Award में सबसे ख़राब समर्थक अभिनेता  का अवार्ड जीता, 1990 की ‘भूत ऐसा नहीं कर सकते’ फिल्म के लिए।
  7. वो “Birther” आन्दोलन के सक्रीय सदस्य थे जिसने राष्ट्रपति ओबामा के जन्म स्थान का सवाल पुछा।
  8. डोनाल्ड ट्रम्प 4 बार लगभग व्यापार में दिवालिया हुए।
  9. डोनाल्ड ट्रम्प ने WWE के मालिक विंस मैकमोहन के सर के बाल शेव कर दिए थे।
  10. डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है उसने जिंदगी में कभी भी ATM का उपयोग नहीं किया है।
  11. उन्होंने 2006 में अपना एक वोदका का ब्रांड वोदकाभी शुरू किया था जो उपभोक्ताओंको पसंद ना आने के कारण जल्द ही।

तो दोस्तों यह थी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी पूरी जानकारी आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *