hindigyanshala

News and Magazine Theme

Biography

जादूगर सुहानी शाह की जीवनी। (Biography of Magician Suhani Shah)

भारत की पहली महिला जादूगरनी सुहानी शाह है। आज हम भारत की महान जादूगरनी सुहानी शाह का जीवन परिचय बताने वाले है।  यह लड़की व्यक्ति के दिमाग को पढ़कर सिर्फ सेकंडों में बता देती है। उसके ATM और फोन का पासवर्ड की सभी जानकारी जानकारी कई लोग उन्हें जादूगरनी कहते है।

सुहानी शाह भारत की एकल महिला जादूगर, सम्मोहन चिकित्सक और लेखक हैं। जिन्होंने बहुत लोगों को अपने हुनर से सम्मोहित किया है। सुहानी भारत देश की सर्वश्रेष्ठ महिला जादूगर और भ्रम फैलाने वाली पेशेवर सम्मोहन चिकित्सक है। इनके द्वारा सिलसिलेवार रुप से 5000 से अधिक शो किए गए हैं। एक लेखक के रूप में उन्होंने कई किताबे प्रकाशित की है जिसमें, अनलीश योर हिडन पॉवर्स, योर हॉस्पिटल बैग और विजिटेड बाय द म्यूजियम: ए कलेक्शन ऑफ पोएम्स जैसी किताबें शामिल है।

सुहानी शाह कौन है? (Who is suhani shah?)

सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 दिन सोमवार को उदयपुर राजस्थान भारत के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद उनका पूरा परिवार गुजरात में शिफ्ट हो गये, उनके पिता एक एक फिटनेस कंसंट्रेटर और पर्सनल ट्रेनर है और माता एक ग्रहणी है। उन्होँने गुजरात से ही स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। उसी दौरान वह जादू कला को सीखना भी शुरू किया था।

सुहानी शाह एक भारतीय जादूगर, लेखक और सम्मोहन चिकित्सक है। सुहानी देश की सबसे बेहतरीन महिला जादूगर और सर्वश्रेष्ठ मानसिक वादियों में से एक है। और उन्हें 31 वर्ष की उम्र में 5 हजार से ज्यादा स्टेज शो कर चुकी है। वह एक लेखक के तौर पर योर हॉस्पिटल बेग, अनलीश योर हिडन पावर, विजिट बाय द म्यूजिक कलेक्शन ऑफ परमिज जैसी प्रसिद्ध किताबे भी लिखी है।

बिंदु (Points)जानकारी (Information)
नाम (Name)सुहानी शाह
जन्म (Date of Birth)29 जनवरी 1990
आयु (Age)31 वर्ष (2021 तक)
जन्म स्थान (Birth Place)उदयपुर, राजस्थान
पिता का नाम (Father Name)चंद्रकांत शाह
माता का नाम (Mother Name)स्नेहलता शाह
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
पति का नाम (Husband Name)ज्ञात नहीं
पेशा (Occupation )जादूगर, सम्मोहन चिकित्सक
भाई-बहन (Siblings)एक भाई
अवार्ड (Award)ज्ञात नहीं
Net Worthज्ञात नहीं
लम्बाई (Height)5′ 3″ फिट
सुहानी शाह कि शिक्षा (Suhani Shah’s Education)

29 January 1990 को उदयपुर, राजस्थान के एक मध्यम वर्गीय परिवार में सुहानी का जन्म हुआ था। उनके जन्म के थोड़े वक्त के पश्यात ही पारिवारिक कारणों से सुहानी का परिवार गुजरात में रहने के लिए शिफ्ट हुआ था। सुहानी ने अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की और साथ ही जादू करने की कला को भी बहुत अच्छे से निखारा है। उनकी स्कूल या कॉलेज की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सुहानी शाह का परिवार (Suhani Shah Family)

सुहानी शाह का जन्म एक साह परिवार में हुआ था उनके पिता चंद्रकांता एक फिटनेस कंसंट्रेटर और ट्रेनर है उनकी माताजी स्नेहलता साह का एक गृहणी है । सुहानी का एक बड़ा भाई भी है जो शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रहा है।

पिता (Father)चन्द्र कांत शाह
माता (Mother)स्नेहलता शाह
भाई (Brother)1 बड़े भाई
Marital status/(विवाहित स्थिति )अविवाहित
Husband/Boy friend (पति)अविवाहित
सुहानी शाह का कैरियर (Suhani shah career)

सुहानी शाह ने बहुत ही कम उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। जब वह महज 5 साल की थी उस दौरान उन्होंने एक जादू शो देखा था। वह बताती है।  कि मैं पहली बार इसी से प्रभावित हुई थी। आगे उन्होंने 7 साल की उम्र में अपना पहला शो लोगों के सामने किया। उन्होंने अपने जादू कला सीखने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। उनके इस सफर में उनका परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि दुनिया उसके इस टैलेंट का कायल है। सुहानी के नाम एक बड़ी उपलब्धि है वो भारत की पहली मैजिशियन है। उनका ये शो देश तक सीमित नहीं है बल्कि उनके शौ को विदेश में भी अधिकांश देखा जाता है। सुहानी 22 साल के अपने कैरियर में लगभग 5 हजार से ज्यादा सो कर चुकी है। जो एक बड़ी क्रितिमान से कम नहीं है। इन सब के अलावा उन्हें अब लोग एक लेखक के तौर पर भी पहचानने लगे हैं। बता दें जिससे बचपन में पढ़ाई लिखाई से नाता तोड़ दिया हो उसने एक लेखक के तौर पर 5 किताबे भी लिखी।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला जैसे दिग्गज नेताओ के सामने भी अपना प्रदर्शन दिखा चुकी है। वह जादूगरनी के साथ साथ बहुत अच्छी लेखिका भी है। क्योकि आज तक सुहानी की 5 किताबें भी पब्लिश होकर बाजार में आ चुकी है। वह अमेज़ॉन प्राइम के शो छाया में सांस लें में अपना प्रदर्शन यानि अभिनय कर चुकी है। उन्हें 10 जुलाई 2020 को प्रदर्शित किया गया था।

सुहानी शाह यूट्यूब कैरियर (Suhani Shah YouTube Career)

सुहानी साह (Suhani Shah) ने अपनी जादू कला की शुरुआत छोटे-मोटे शो से की थी। देखते-देखते सोशल मीडिया से इनका शो देश-विदेश के बड़े मंच तक पहुंच गई। सोशल मीडिया के बढ़ते लोकप्रियता को देखते हुए सुहानी इसमें अपना हाथ आजमाना सही समझा। उन्होंने 2007 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया। लेकिन इन्होंने अपना पहला वीडियो 2 साल के बाद यानि 2009 में अपलोड किया था। 2021 में इनके यूट्यूब चैनल के साथ लगभग एक मिलियन से ज्यादा लोग जुड़ चुके है। सुहानी साह चैनल पर आपको सुहानी अधिकांश देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ वीडियो बनाती है, सुहानी शाह

सुहानी शाह कि पसंदीदा चीजे  (Favourites things)
  • सुहानी शाह की पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हैं
  • पसंदीदा अभिनेत्री काजोल और आलिया भट्ट है।
  • पसंदीदा खेल क्रिकेट
  • पसंदीदा रंग नीला, लाल, काला और सफेद भी है।
  • पसंदीदा खाना वेज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, पिज़्ज़ा, मोमोज
  • पसंदीदा स्थान गोवा और लंदन है।
सुहानी शाह से सोशल मीडिया पर जुड़े (Social Media)
Social MediaMedia Followers 
Twitter9,248 Followers
Instagram239k Followers
Facebook330005 likes
Youtube 1.1M subscribers
सुहानी शाह के बारे मे रोचक बाते। (Suhani Shah Interesting Facts)
  • सुहानी शाह ने कई प्रसिद्ध लोगों जैसे अभिनेता अनुपम खेर, क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट आदि के लिए प्रदर्शन किया है।
  • उनके पहले ही कार्यक्रम के दौरान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला समारोह में उपस्थित थे।
  • सुहानी शाह एक पेट लवर हैं, उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है, उनके पास दो पालतू कुत्ते भी हैं, जिनके नाम ज़ायरो और स्टीव है. स्टीव को अक्सर उनके इंस्टाग्राम फीड पर देखा जा सकता है। क्योंकि वह अपने कुत्ते की बहुत सारी तस्वीरें अपने चाहने वालो से साथ शेयर करती हैं।
  • 2020 में, वह अमेज़ॅन प्राइम की मूल श्रृंखला “ब्रीद इन द शैडोज़” में दिव्यांका के रूप में भी दिखाई दी थी।
  • सुहानी का एक YouTube चैनल है जहां वह हर दिन वीडियो स्ट्रीम और अपलोड करती हैं. उनकी विडियो कॉमेडियन के साथ गेम खेलने से लेकर कई लोगों और अभिनेताओं के साथ ट्रिक्स करने के बारे में हैं।
  • COVID-19 महामारी का उनके शो पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने YouTube चैनल के माध्यम से लोगो से जुड़ी, जिससे उन्हें और अधिक सक्रिय होना पड़ा और इसके फलस्वरूप उन्हें कई नए दर्शक मिल गये।
  • अप्रैल 2020 में, सुहानी ने अपनी चाल दिखाने और लोगों का मनोरंजन करने के लिए जूम वीडियो कॉल के माध्यम से 300+ लोगों के लिए अपना पहला डिजिटल शो आयोजित किया था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. क्या सुहानी शाह शादीशुदा है?

नहीं सुहानी शाह शादीशुदा नहीं है।

Q. सुहानी शाह कौन है?

भारत की पहली महिला जादूगर सुहानी शाह है जिन्होंने देश विदेशो में शो किये है।

Q. सुहानी शाह जन्म तिथि, जन्मदिन क्या है?

29 January 1990 को सुहानी शाह का जन्म उदयपुर, राजस्थान, इंडिया में हुआ था।

Q. सुहानी शाह आयु कितनी है?

वर्तमान समय में सुहानी शाह की Age 31 years (2021) है।

Q. सुहानी शाह के पिताजी का नाम क्या है?

सुहानी शाह के पिता का नाम चन्द्र कांत शाह और माता नाम स्नेहलता शाह है।

तो दोस्तों यह थी जादूगर सुहानी शाह की जीवनी। की  पूरी जानकारी आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *