hindigyanshala

News and Magazine Theme

Biography

Bachpan Ka Pyar वायरल वीडियो के बारे में पूरी जानकारी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मासूम बच्चा छाया हुआ है। उसके गाने का अंदाज देखकर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलम ये है कि इस वीडियो को 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। और यह जमकर वायरल हो रहा है। आखिर हो भी क्यों नहीं वीडियो में बच्चे की मासूमियत देखने लायक है।

सोशल मीडिया के सहारे कब, कौन ‘स्टार’ बन जाए, किसकी किस्मत बदल जाए ये कोई नहीं जानता है? इस बच्चे को क्या मालूम था। कि वह इतना वायरल हो जाएगा और लोग उसके गाने को इतना पसंद करेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं। स्कूल ड्रेस में एक बच्चा बड़ी मासूमियत से ‘बचपन का मेरा प्यार भूल जाना नहीं’ गाना गा रहा है। इस दौरान वह काफी सीरियस नजर आ रहा है। बच्चे का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) ने कुछ वक्त पहले  सॉन्ग ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ (Jane Meri Janeman Bachpan Ka Pyar) से मशहूर हुए सहदेव (Sehdav) के साथ फोन पर बातचीत की थी। और उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। ऐसे में अब बादशाह ने सहदेव के साथ एक फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई है।

आखिर कौन है? बचपन का प्यार का ओरिजनल सिंगर। 

यह वायरल विडिओ दो साल पुराना है। इस विडिओ में गाना गाने वाला बच्चा सहदेव दिरडो है। सहदेव छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का रहने वाला है। छिन्द्गढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुर्मापार उसका गाँव है। सहदेव पांचवी क्लास में थे। तब उनके क्लास टीचर ने उनसे गाना गाने को कहा था। और उसका विडिओ बनाकर सोशल मीडिया पर दाल दिया था। सहदेव एक आदिवसी परिवार से आता है, उसके परिवार में पिता और बहने हैं ,जबकि उसकी माता का 5 साल पहले निधन हो गया था। बताते चले कि सहदेव् अब इतना फेमस हो गया ही खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में उससे मुलाकात की, राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को उनके कार्यालय लेकर पहुंचे थे। वहां cm ने उसे सम्मानित भी किया और सहदेव ने cm के सामने भी वह गाना गाया।  इस दौरान मुख्यमंत्री उसके कंधे पर हाथ रखते और मुस्कुराते नजर आये। साथ ही सह्देव के उज्जवल भविष्य की कामना की. बताते चले कि मुलाकात वाला विडिओ खुद सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा बचपन का प्यार ….वाह… तो अब तक आप जान चुके होंगे की बचपन का प्यार सॉन्ग के असली क्रेयटर कौन है।

विडियो कैसे हुआ वायरल 

दरअसल मे यह विडिओ दो साल पुराना है। और ये विडियो साहदेव के टीचर ने लिया था। दो सालो से व्हात्सप्प –फेसबुक जैसे मंच पर घूम रहा था, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर फेमस करने के पीछे का श्रेय बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को जाता है। इसी साल जुलाई महीने की शुरुआत में ही बादशाह ने सहदेव के गाये हुए गाने पर एक रिमिक्स वर्जन तैयार किया था। इस रिमिक्स विडियो में सिंगर आस्था गिल भी स्पॉट की गयी। बादशाह का यह विडिओ जिसमे सहदेव के ही आवाज की रिमिक्स थी , वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और छ गया। जिसके बाद सहदेव की ओरोजिनल विडिओ को भी लोगों ने खोज निकाला। उसके बाद जो हुआ वह आपके सामने है. यानी कि फेसबुक , इन्स्ताग्राम , यूट्यूब , व्हात्सप्प हर जगह यह विडिओ छा गया है। इसपर कई बॉलीवुड और सोशल मीडिया स्टार ने एक्ट किया है। हालाँकि यह गाना एक गुजराती सिंगर कमलेश बारोट का है। लेकिन ओरिजनल वॉइस साहदेव की है।

जो भी हो, सोशल मीडिया के पावर ने एक बार फिर साधारण ज़िन्दगी जीने वाले छोटे बच्चे की किस्मत बदल दी है। बादशाह ने सहदेव के पिता से वीडियो कॉल पर बात की और सहदेव से गाने को भी कहा। जिसके बाद रैपर बादशाह ने सहदेव को फैमिली सहित चंडीगढ़ बुलाया है। अब वे सहदेव को अपने एल्बम में गाने का मौका भी देंगे और जल्द ही मासूम सहदेव को नए रूप अंदाज में देख सकते हैं।

वीडियो बेहद मजेदार है।

वीडियो देखकर आपको भी जरूर मजा आया होगा। जिसने भी इस बच्चे का वीडियो देखा, वह उसका ‘फैन’ हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टग्राम पर इस वीडियो को patnahd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने गाना सुनने के बाद लिखा, ‘ आप मुंबई आ रहे हो’. एक ने मजे लेते हुए लिखा, ‘टोनी कक्कड़ से काफी बढ़िया’. एक ने लिखा, ‘ इसका प्यार कभी मत भुलाना’.

बादशाह का सोशल मीडियो पोस्ट साहदेव के साथ। 

बादशाह ने सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में सहदेव का अंदाज काफी बदला हुआ दिख रहा है। और वो काफी कूल दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए बादशाह ने कैप्शन में लिखा,’बचपन का प्यार, जल्द आ रहा है।’ बादशाह के इस कैप्शन से तो यही समझ आ रहा है कि वो इस गाने क रिक्रिएट करके जल्द रिलीज करेंगे।

एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ गाता नजर आ रहा है। इस बच्चे का नाम सहदेव है, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहता है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो साल पुराना है। साहदेव की किस्मत पर चार चाँद लग गहे शिर्प 15 सेकंड का ये विडियो हुआ वाइरल। इस गाने पर आप की क्या प्रतिक्रिया है। हमे कमेंट करके जरूर बताए।

तो दोस्तों यह थी बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे सॉन्ग का ओरिजनल क्रेयटर कि पूरी जानकारी आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *