hindigyanshala

News and Magazine Theme

Biography

अरिजीत सिंह जीवन परिचय। (Arijit Singh Biography)

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के जाने माने और चाहिते प्लेबैक सिंगर हैं। बॉलीवुड के साथ साथ वे बंगाली पंजाबी असामी तमिल भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरीजित सिंह सबसे पहले 2005 में सोनी टीवी चेनेल पर प्रसारित होने वाले एक सिंगिंग रियलिटि शो फेम गुरुकुल में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। जहाँ से उनके छुपे हुए टैलंट को पहचान मिली हालाँकि वो इस शो में मनोनीत हो गए थे। उसके बाद एक और सिंगिंग रियलिटी शो 10 मे उन्होंने भाग लिया और विजेता रहे।

अरिजीत सिंह को 2011 में आईमर्डर 2 फिल्म में अपना पहला बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग का चांस मिला जिसमें उन्होंने फिर मोहब्बत गाना गया। जो सुपर हिट हुआ और अरिजित सिंह को वह गाने ने ऐसा स्टार्टअप दिया की फिर उन्होंने कभी पीछे मुड कर देखा ही नहीं आज अरिजीत सिंह भारत के सबसे ज्यादा चाहिते पार्श्व गायक हैं। वैसे तो उन्होंने अरिजिती सिंह ने बहुत सारे रोमांटिक गीतों को बहुत खूबसूरती और पूरी फीलिंग के साथ गाया है, इसीलिए उनकी मखमली आवाज शब्दों के साथ सीधे  दिल में उतर जाती है।

अरिजीत सिंह जीवनी (Arijit Singh Biography)

अरिजीत सिंह भारतीय पाश्र्व गायक और म्यूजिक प्रोग्रामर हैं। वे वर्तमान समय के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। फिल्म आशिकी 2 में गाए गए उनके गाने ‘तुम ही हो’ के बाद से वे काफी प्रसिध्‍द हुए। अरिजीत के मुताबिक गायक होने के साथ-साथ वे बैडमिंटन प्लेयर, राइटर, मूवी फ्रीक और डाॅक्युमेंट्री मेकर भी हैं। पापुलर होने के बावजूद ना ही वे ज्यादा इंटरव्यू देते हैं ना ही उन्हें फोटो खिंचाना पसंद है। सितंबर 2013 में सिंह को गिरफतार भी किया गया जब उन्होंने पत्रकार अपूर्बा चैधरी से बदसलूकी की क्योंकि उसने सिंह से उनके तलाक के बारे में पूछ लिया था। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

1.पूरा नामअरिजीत सिंह
2.जन्म25 अप्रैल, 1987
3.जन्म स्थानजिआगंज, मुर्शिदावाद, पश्चिम बंगाल, भारत
4.पत्नीकोएल रॉय सिंह
5.पढाईश्रीपत सिंह कॉलेज
6.प्रोफेशनगायक, म्यूजिक प्रोडूसर

अरिजीत सिंह का जन्म सन 1987 में  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ। अरिजीत सिंह के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। अरिजीत के ननिहाल में सभी मेंबर संगीत से जुड़े हुए हैं। उनकी नानी पहले से ही शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित थी। मौसी भी गाया करती थी। मामा तबला वादक थे। उनकी मां भी संगीत में रुचि रखती थी। अगर फैमिली के इतने सदस्य संगीत से जुड़े हुए हो तो आगे की पीढ़ी का संगीत को फॉलो करना स्वभाविक है।

प्रारंभिक एडुकेशन (Early Education)

अरिजित सिंह ने शुरुआत में राजा विजय सिंह स्कूल से हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त की और श्रीपत कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। अरिजीत का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। लेकिन उनकी म्यूजिक में उनकी ज्यादा दिलचस्पी थी। संगीत की तरफ इसी रुझान को देखते हुए, उनके पेरेंट्स ने उनको संगीत की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलानी शुरू कर दी।”पंडित राजेंद्र प्रसाद हजारी” जी से उन्होंने शास्त्री संगीत की शिक्षा ली। “धीरेंद्र प्रसाद हजारी” जी से उन्होंने तबला बजाना सीखा, और “वीरेंद्र प्रसाद हजारी” जी से उन्होंने रविंद्र संगीत और पॉप म्यूजिक सीखा।

अरिजीत सिंह पर्सनल लाइफ (Arijit Singh Personal Life)

अरिजीत म्यूजिक इंडस्ट्री में जितने सफल रहे। निजी जीवन में उतने ही विफल रहे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि- अरिजीत ने दो शादी की थी। अरिजीत की पहली शादी रियलिटी शो के दौरान उनकी सह-सामग्री से प्यार होने के बाद हो गई। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते जल्दी ही दोनों अलग हो गए। दूसरी शादी उन्होंने 2014 में अपनी बचपन की दोस्त “कोयल रॉय” से की। कोयल पहले से शादीशुदा थी।

लेकिन वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम के चलते कोयल ने पहले पति से तलाक लिया। और अरिजीत से शादी कर ली। कोयल रॉय की पहली शादी से एक बेटी है। जो अरिजीत के बहुत करीब है। अरिजित खुद की एक NGO भी चलाते है, जिसके नाम है “LET THERE BE LIGHT” जो काम करती है, जिया गंज के लोकल एरिया में, BPL कम्युनिटी के लोगों के लिए। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अरिजीत एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ एक अच्छे दिल के इंसान भी है।

अरिजीत सिंह का करियर और संघर्ष (Arijit Singh Career and Struggle)

अरिजीत सिंह ने संगीत की ट्रेनिंग को पूरा कर लिया। अब उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत थी। जहां वह अपनी टैलेंट को प्रदर्शित कर सकें। अरिजीत सिंह को किस्मत से एक मौका मिला। साल 2005 में एक सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लेने के लिए वह अपना शहर छोड़कर मुंबई आ गए। इस रियलिटी शो में भाग लेंने के लिए कई सारे ऑडिशन देने पड़ते थे। ऑडिशंस इतनी कड़ी हुआ करती थी,कि कई बार तो अरिजीत को ऑडिशन के दौरान नींद भी आ जाती थी।पर अरिजित सिर ने कभी हार नहीं मानी। अरिजीत सिंह इस रियलिटी शो में टॉप फाइव तक पहुंचने से पहले ही शो से बाहर हो गए। लेकिन इस शो के जज शंकर महादेवन उनकी आवाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने भविष्य में अरिजीत के साथ काम करने का आश्वासन दिया। और बाद में संकर महादेवन ने अपने वादे के मुताबिक अरिजीत को “हाई स्कूल म्यूजिकल टू एल्बम” के  गाने “अलफा 1” में गाने का अवसर देकर अपना वादा पूरा किया।

अरिजित सिंह ने 2005 में उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर रियलिटी शो फेम गुरूकुल का ऑडीशन दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि क्लासिकल संगीत की परंपरा खत्म हो रही है। उस मौके का इस्तेमाल करने के लिए पहले तो सिंह झिझक रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसमें हिस्सा लिया। इसमें कंपोजर शंकर महादेवन जूरी पैनल में थे । उनका क्लासिकल बैकग्राउंड था। हालांकि, अरिजीत फाइनल में यह शो हार गए लेकिन इसके बाद उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में हिस्सा लिया जो कि संगीत का ही शो था। और इसमें फेम गुरूकुल और इंडियन आइडल के विजेताओं के बीच मुकाबला था। शो जीतने के बाद, सिंह ने अपना रिकाॅर्डिंग सेटअप तैयार किया। और म्यूजिक प्रोग्रामिंग के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उसके बाद, उन्होंने असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर शंकर-एहसान-लाॅय, विशाल-शेखर और मिथुन के साथ काम किया। उस समय, महादेवन ने अरिजीत को मनाया कि वे उनके द्वारा बनाए गए गाने को अपनी आवाज दें।  लेकिन अरिजीत यह कहते हुए मना कर दिया। कि उन्हें एक ‘पापुलर वाॅयस’ बनना है जिसके बाद महादेवन ने अन्य गायक के साथ उस गाने को डब किया।

अरिजीत सिंह जीवन के टर्निंग पॉइंट (arijit singh turning point of life)

अरिजीत सिंह की लाइफ में टर्निंग पॉइंट आया। और जब 2010 मे म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को 16 फिल्मों का संगीत बनाना था। फिल्मों का संगीत बनाने के दौरान अरिजीत रोज चार से पांच गानों के खुरदरा कट्स गाने लगे थे। अरिजीत की इस प्रतिभा को देख प्रीतम जी ने अपनी फिल्मों में अरिजित से गाने गवाना शुरू कर दिए।

जैसे जैसे यह गाने रिलीज़ हुए। अरिजीत को और म्यूजिक डायरेक्टर्स से उनके लिए म्यूजिक करने के लिए अच्छे अच्छे ऑफर आने लगे। धीरे-धीरे अरिजीत की मखमली आवाज को वह शोहरत और वह लाइमलाइट मिलता चला गया, जिसके वह हकदार थे। अरिजीत सिंह आज जिस मुकाम पर है, हम सभी जानते हैं।

अरिजित सिंह को मिले पुरस्कार (Arijit Singh Received The Award)

अरिजीत सिंह को अपनी बेमिसाल सिंगिंग के लिए बहुत सारे अवार्ड मिले। साल 2014 में फिल्म Aashiqui 2 का गाना  “क्योंकि तुम ही हो” और साल 2016 में फिल्म रॉय का गाना  “सूरज डूबा है”  के लिए उन्हें फिल्म फेयर और बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया।

    • फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार
    • 2014, बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक सिंगर, ‘तुम ही हो’ फिल्‍म- आशिकी 2
    • 2016, बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक सिंगर, ‘सूरज डूबा है यारों’ फिल्‍म- रॉय
    • 2016, बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक सिंगर, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्‍म- ऐ दिल है मुश्किल
    • 2018, बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक सिंगर, ‘रोके रुके ना नैना’ फिल्‍म- बद्रीनाथ की दुल्‍हनियां
    • 2019, बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक सिंगर, ‘ऐ वतन’ फिल्‍म- राजी
    • राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार
        • 2018, बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक सिंगर, ‘बिनते दिल’ फिल्‍म- पद्मावत
अरिजीत सिंह सॉन्ग लिस्ट (Arijit Singh Song List)
क्र. स.फिल्म का नामसॉन्ग नाम
1.आशिकी 2तुम ही हो, मेरी आशिकी, चाहू मैं या ना, हम मार जायेंगे,
2.रुस्तमदेखा हजारों दफा आप को,
3.बर्फीफिर ले आया दिल, सावली सी रात है
4.मर्डर 2फिर मोहब्बत
5.ये जवानी है दीवानीदिल्लीवाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही
6.फटा पोस्टर निकला हीरोमैं रंग शरबतों का
7.रामलीलालाल इश्क
8.जैकपोटकभी जो बादल बरसे
9.2 स्टेट्समस्त मगन
10.सिटी लाइटमुस्कराने की वजह
11.हुम्टी शर्मा की दुलहनियासमझावन
12.रॉयसूरज डूबा है यारों
13.बदलापुरजुदाई
14.हमारी अधूरी कहानीहमारी अधूरी कहानी
15.तमाशाअगर तुम साथ हो
16.बाजीराव मस्तानीआयात
17.दिलवालेगेरुआ, जनम जनम
18.एयरलिफ्टसोच न सके
19.कपूर एंड संसबोलना
20.एजेंट विनोदराब्दा
अरिजित सिंह सोशल मीडिया जानकारी (Arijit Singh Social Media Information)
फेसबुक@ArijitSingh
ट्विटर@TheArijitSingh
इन्स्टाग्राम@arijitsingh
अरिजित सिंह 2014 से अब तक (Arijit Singh From 2014 To Present)

2014 में अरिजीत को अपने दो पसंदीदा म्यूजिक डायरेक्टरों साजिद-वाजिद और ए आर रहमान के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने फिल्म मैं तेरा हीरो में दो गाने गाए और हीरोपंती का ‘रात भर’ भी गाया। इसके अलावा उनके कई अन्य गाने जैसे समझांवां, हमदर्द, मनवा लागे, मुस्कुराने की वजह, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन जैसे गाने गाए जो कि सुपरहिट रहे और चार्टबस्टर्स में भी छाए रहे। यह सब गाने लोगों की जुबान पर चढ गए और अरिजीत ने नई बुलंदियों को भी छुआ।

इसके बाद 2015 में उन्होंने राॅय फिल्म का सूरज डूबा है। और खामोशियां का टाइटल ट्रेक और ‘बातें ये कभी ना’ गाया। अरिजीत लगातार बॉलीवुड में एक बेहतरीन गायक के रूप में सक्रिय हैं। और अपनी गायकी का लोहा मनवा रहे हैं।

अरिजीत सिंह के बारे में कुछ तथ्य (Some Facts About Arijit Singh)
  • अरिजीत सिंह ने टी.वी. रियलिटी शो “10 के 10 ले गए दिल” नामक शो का फाइनल जीता हुआ है।
  • प्लेबैक गायक बनने से पहले अरिजीत सिंह ने शंकर, एहसान, लोय, प्रीतम, विशाल, शेखर, और मिथुन शरमा जैसे संगीतकारों के साथ काम किया था।
  • 2014 में अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की थी. यह अरिजीत और कोयल दोनों की दूसरी शादी थी।
  • दिलवाले फिल्म का गाना गेरुआ अरिजीत सिंह ने गाया है पर शाहरुख़ खान चाहते थे की ये गाना आतिफ असलम गए, बाद में डायरेक्टर के कहने पर ये गाना अरिजीत ने ही गाया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *