hindigyanshala

News and Magazine Theme

Biography

अरुणिता कांजीलाल जीवनी। (Arunita Kanjilal Biography)

अरुणिता कांजीलाल यह अपनी आवाज़ से अपनी पहचान बनाने वाली अरुणिता कांजीलाल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। अरुणिता को देश के हर घर में पहचाना जाने लगा है। उन्होंने अपनी सुरीली और मीठी आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। इसी का असर है, कि आज उनकी आवाज कानों में पड़ने के साथ ही लोग उनका नाम गुनगुनाने लगते हैं।

टेलीविजन का प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी सिंगर को अपना पूरा सहयोग दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस साल इंडियन आइडल कई कारणो से सुर्खियों में रहा है। इस शो में कभी जजों पर पक्षपात करने का आरोप लगा तो कभी किसी सिंगर को उनकी परफॉरमेंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कई मुसीबतों के बाद भी यह शो कही न कही दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। इस शो के कुछ प्रतियोगी ऐसे भी हैं। जिन्हे इस सीजन ने बहुत लोकप्रियता दी। इन्ही सिंगर प्रतियोगियों में से एक हैं। अरुणिता कांजीलाल जिन्हे उनकी सिंगिंग और अपनी सुरीली आवाज के लिए प्रशंसकों से खूब प्यार मिला।

अरुणिता कांजीलाल कौन है? (who is Arunita Kanjilal)

अरुणिता कांजीलाल का जन्म कोलकाता वेस्ट बंगाल में हुआ। उन्होंने कोलकाता से ही अपनी स्कूल की पढ़ाई की और स्कूल के साथ साथ में म्यूजिक भी सीखने लगी। आप अगर इंडियन आईडल देखते होंगे। तो इनकी आवाज कितना बेहतरीन रहती है। तो आप ये भी जानते होंगे की इंडियन आइडल के 12वीं सीजन में अधिकतर पवनदीप राजन और अनुरीता साथ में परफॉर्म करते हैं। लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। ये इंडियन आईडल की फेमस चेहरे हैं, जो भी इंडियन आईडल में मेहमान के रूप में आता है। अनुरीता कांजीलाल की तारीफ जरूर करता है।

यह अपनी आवाज से जानी जाने वाली अरुणिता कांजीलाल एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। उन्हें कई म्यूजिक शोज में अपनी सिंगिंग का प्रदर्शन करते हुए देखा जा चूका है। काफी कम उम्र में ही अरुणिता ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उन्हें हर जगह पहचान मिलना शुरू हो गई है। और हर कोई उन्हे  देखने के लिए बेताब रहता है।

  • पूरा नाम                 : अरूणिता कांजीलाल
  • निक नेम                 : अरु
  • उम्र                       : 17 साल
  • जन्म वर्ष                  : 2003
  • जन्म स्थान                : बड़गांव (पश्चिम बंगाल)
  • वर्तमान निवास            : बड़गांव
  • गृह नगर                  : बड़गांव पश्चिम बंगाल
  • धर्म                        : सनातन हिंदू
  • जाति                      : ज्ञात नहीं
  • राष्ट्रीयता                   : भारतीय
  • विद्यालय/महावि.          : कुमुदनी हाई स्कूल
  • शिक्षा                      :  12वीं
  • राशि                       : मकर
  • नेटवर्थ                     : ज्ञात नहीं
अरुणिता कांजीलाल का जीवन परिचय (Arunita Kanjilal Biography)

सिंगर इंडियन आईडल अरुणिता कांजीलाल का जन्म साल 2003 में हुआ था। वेस्ट बंगाल (कोलकाता) में जन्मी अरुणिता ने अपनी पढ़ाई भी कोलकाता से ही की है।

स्कूल की पढ़ाई करने के साथ ही अरुणिता कांजीलाल ने सिंगिंग की क्लासेज लेना भी शुरू कर दिया था। बचपन से ही सिंगर को म्यूजिक के प्रति लगाव था। और शायद यही कारण है कि आज वे म्यूजिक में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

अरूणिता कांजीलाल का परिवार (Arunita Kanjilal’s Family)

अरूणिता का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि उनकी जन्म लेने के बाद पिता ने पूरे गांव में लड्डू बंटवाए थे। वे कहते थे हमारे घर साक्षात लक्ष्मी आई है। अरूणिता के परिवार में उनके माता पिता रहते हैं।

अरूणिता अपनी मम्मी पापा के साथ ही रहती है। अरूणिता का संबंध अपने पड़ोसियों के साथ काफी मधुर है।

  • पिता का नाम  –      अवनी भूषण कांजीलाल
  • माता का नाम  –      सर्बानी कांजीलाल

अरुणिता कांजीलाल ने अपना म्यूजिक डेब्यू मशहूर सिंगिंग शो सा रे गा मा पा लिल चैंप्स से किया था। इस दौरान सभी ने उनकी आवाज को सुना था। और पसंद भी किया था। यही से अरुणिता कांजीलाल को पहचान मिलना भी शुरू हुआ था। यही नहीं अरुणिता कांजीलाल ने सा रे गा मा पा लिल चैंप्स का अवार्ड भी अपने नाम किया था।

अरु को बचपन से म्यूजिक का शौक रहा है। वे इस बारे में कहती हैं कि वे अपनी माँ को ही अपनी पहली गुरु मानती हैं। उनकी माँ से उन्हें कई चीजें सिखने को मिली हैं। जिसके बारे में वे अक्सर ही बातें करती हैं।

साल 2020 के दौरान अरुणिता कांजीलाल को म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल शो का भी हिस्सा बनते हुए देखा गया। इस दौरान भी अरुणिता ने अपनी आवाज का जादू चलाया और जजेस के साथ ही सभी दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया। अरुणिता कांजीलाल ने इंडियन आइडल में कई लाजवाब गाने गाए और लोगों का दिल जीता।

अरुणिता कांजीलाल हॉबी और शारीरिक रूप (Arunita Kanjilal Hobby And Physical Appearance)

अरुणिता कांजीलाल को खाना बनाना और अपने पड़ोसियों के साथ रेसिपी शेयर करना बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्हें संगीत सुनना और संगीत सीखना बहुत पसंद है। एक सवाल के जवाब में अरूणिता ने बताया था। कि वह जब 8 साल की थी। तब से वह गायकी सीख रही है। उनकी मां  गायन के क्षेत्र में उनकी पहली गुरु रही है। उन्होंने संगीत की पहली शिक्षा अपनी मां से ही लिया। उनके मामा जी जो संगीत के शिक्षक होने के साथ-साथ एक शास्त्रीय गायक भी है, उन्होंने उनके गायकी को तराशा है।

उन्होंने नंदिता चौधरी से भी अपनी गायकी को निखारा है। उनके मां को संगीत से बहुत ही प्रेम था। इसीलिए उन्होंने अरूणिता को भी इसी कला के लिए तैयार किया।

  • अरूणिता कांजीलाल के मामा एक म्यूजिक टीचर है। अरूणिता स्कूल के दिनों से ही काफी तेज हैं। उन्होंने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
  • उनकी गायकी देखकर उनके स्कूल के शिक्षक उन्हें बहुत पसंद करते थे। एक बार स्कूल में उन्होंने सायोनारा सायोनारा गीत पर परफॉर्म किया था। उनका परफॉर्मेंस इतना अच्छा था की स्कूल में वह प्रथम आई।
  • 2013 में अरूणिता ने जी बंगला पर प्रसारित होने वाले शो सा रे गा मा पा में हिस्सा लिया था। उनकी गायकी लोगों को बहुत पसंद आई। इस शो में अरूणिता विजेता रही।
  • अरूणिता घर पर ही रह कर पढ़ाई करती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया था कि- जैसे और लड़कियों के बहुत सारे दोस्त होते हैं, उस तरह उनके दोस्त नहीं है।
  • लेकिन वह अपने आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ काफी टाइम बिताती है। एक दूसरे से रेसिपी शेयर करती है।कहने का मतलब है कि उनको आंटीयां बहुत पसंद है।
  • सभी आंटियां उसके गायकी को भी बहुत पसंद करती है। कई सिंगिंग कार्यक्रमों में गाने के बाद अरूणिता आज इंडियन आईडल की शोभा बढ़ा रही है।
  • उनका गीत सुनकर कई बार ऐसा लगता है जैसे यह मंच उनके लिए बहुत छोटा है। उनका चयन उन 15 प्रतियोगियों में से एक है, जिनका चयन इस देश की मशहूर रियलिटी शो में हुआ है।
शारीरिक उपस्थिति (Physical Personality)

अरूणिता अभी 17 साल की है। उनका शारीरिक बनावट बेहद आकर्षक है। अरूणिता बहुत खूबसूरत है। जब इंडियन आइडल के मंच पर वे आती थी तो जजेस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते कभी नहीं थकते थे।

उनकी ऊंचाई करीब 158 सेंटीमीटर तथा वजन 45 किलोग्राम है। छोटी सी उम्र होने के बाद भी उनके बाल काफी लंबे और काले हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

  • लंबाई               –     159  ( सेंटीमीटर में )
  • वजन                –      45   ( किलोग्राम )
  • बालों का रंग        –      काला
  • आँखों का रंग       –      काला
अरुणिता कांजीलाल को शो में मिली हमेशा तारीफ

अरुणिता कांजीलाल शो की एक ऐसी प्रतियोगी हैं, जिन्हे सिर्फ सोशल मीडिया पर ही प्रशंसकों का प्यार नहीं मिला बल्कि शो के जजों को भी उन्होंने हमेशा अपनी सिंगिंग से प्रभावित किया। शो में जितने भी कलाकार अतिथि के रूप में आए वो सभी इस बेहतरीन सिंगर की सिंगिंग को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। जावेद अख्तर को जहां अरुणिता की आवाज ने पुरानी सिंगर की याद दिला दी तो वही शो में जज बनकर आईं सोनू कक्कड़ अरुणिता की आवाज से इतनी अधिक प्रभावित हुईं कि उन्होंने उन्हें माता की चुनरी भेंट की, जिसे पाकर अरुणिता काफी खुश नजर आईं।

अरुणिता कांजीलाल गाने की सूची (Arunita Kanjilal Songs List)
  • Satyam Shivam Sundaram
  • Tere Mere Beech Mein
  • Bada Dukh Dina O Ramji
  • Na Jaane Mere
  • Ye Galiyan
  • Aapke Aa Jaane Se
  • Ae Ri Pawan
  • Saathiya Nahin Jana
  • Ghar More Pardesiya
  • Tune O Rangeele
अरुणिता कांजीलाल कि मनपसंद चीजें (Favorite things)
  • Color – गुलाबी, सफ़ेद
  • Hobby – गायन, संगीत वाद्ययंत्र बजाना, यात्रा करना, संगीत सुनना
  • Actress – श्रुति हसन
  • Food – बिरयानी, पेस्ट्री
  • Place – गोवा
  • Singer – कुमार सानू और हरिहरन

रोचक तथ्य (Interesting Facts)

  • अरूणिता कांजीलाल ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी लांच किया है।
  • उन्होंने अपने चैनल का नाम अरूणिता कांजीलाल रखा है।
  • 2020 में वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो इंडियन आईडल सीजन 12 में भाग लेती है।
  • इंडियन आईडल सीजन 12 को आदित्य नारायण द्वारा आयोजित किया गया है।
  • अरूणिता कांजीलाल बहुत अच्छी और बेहतरीन गायक कलाकार है।
  • वर्ष 2013 में उन्होंने अपना करियर जी बांग्ला रियलिटी टीवी शो से शुरू किया था।
  • जी बांग्ला टीवी के लिटिल चैंप्स की विजेता रही थी।
  • गायिका अरुणिता को कव्वालियों और गजल में बहुत दिलचस्पी है।
  • कांजीलाल ने अपने मामा से ही संगीत का शिक्षण प्राप्त किया है।
  • अरूणिता गिटार वीणा और हारमोनियम बहुत अच्छे से बजाना जानती है
  • वह अपने वीडियो को क्रिएट करके अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया करती है।

♦ और जाने – मैथिली ठाकुर ने शास्त्रीय संगीत से बनाई पहचान।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. अरूणिता कांजीलाल कौन है ?

गायिका अरुणिता कांजीलाल एक भारतीय गायक हैं, ज़ी बांग्ला टीवी शो सारेगामापा 2013 विजेता और भारतीय शास्त्रीय संगीत और अर्ध-शास्त्रीय सॉन्ग गायन करती है।

Q. अरूणिता कांजीलाल बंगाली है?

यस अरूणिता कांजीलाल बड़गांव, पश्चिम बंगाल से बिलॉन्ग करती है।

Q. अरूणिता कांजीलाल के पिता का नाम क्या है?

अरूणिता कांजीलाल के पिता का नाम अवनी भूषण कांजीलाल है।

Q. अरूणिता कांजीलाल का घर कहां है?

उनका का घर बनगांव पश्चिम बंगाल राज्य में है।

Q. अरूणिता कांजीलाल की उम्र कितनी है? 

वर्ष 2021 के अनुसार उम्र 18 वर्ष है।

Q. अरूणिता कांजीलाल का जन्म कब हुआ?

18 January 2003 को पश्चिम बंगाल राज्य के बनगांव में अरूणिता कांजीलाल का जन्म कब हुआ था।

Q. अरूणिता कांजीलाल का पति कौन है?

अरूणिता कांजीलाल ने अभी शादी नहीं की हुई लेकिन उनका बॉय फ्रेंड है।

तो दोस्तों यह थी अरुणिता कांजीलाल जीवनी। की पूरी जानकारी आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *