मदरबोर्ड कंप्यूटर का एक मुख्य पार्ट PCB होता है। इसे PC का बैकबोन भी कहते है। जिसमे सभी आवश्यक पार्ट्स जुड़े रहते है। कंप्यूटर में मदर बोर्ड को प्रणाली बोर्ड, मुख्य सर्किट बोर्ड और लॉजिक बार्ड के नाम से भी जाना जाता है। मदर बोर्ड एक प्लास्टिक की तरह शीट होती है जिसमे उपकरणो को जोड़ने के लिए अलग अलग पोर्ट बने होते है।और बोर्ड में आवश्यक कंपोनेंट्स सोल्डरिंग दुवारा जुड़े रहते है।
मदरबोर्ड कितने प्रकार के होते है। (what are the types of motherboards)
- Integrated Mother Board
- Non-Integrated Mother Board
एकीकृत मदरबोर्ड (Intergrated Mother Board)
गैर-एकीकृत मदर बोर्ड (Non-Integrated Mother Board)
मदर बोर्ड का काम क्या है (what is the job of mother board)
मदर बोर्ड बनाने वाली कंपनी के नाम (Mother board company name)
- ASRock
- Asus
- Gigabyte
- Biostar
- EVGA Corporation
- MSI(Micro-Star International)
मदर बोर्ड के मुख्य भाग क्या है (What are the main parts of Mother Board)
1.Circuit:-मदर बोर्ड में काफी सारे कंपोनेंट्स चिपसेट एक दूसरे से प्रिंटेड वायर दुवारा कनेक्टेड होते है जो कंप्यूटर का सर्किट होता है। यह सर्किट फीचर्स और कंपोनेंट्स के प्रकार पर डिज़ाइन किया जाता है।
2.Serial Port:-इसका उपयोग एडिशनल माउस, मॉडेम को जोड़ने के लिए किया जाता है।
3.Parallel Port:-इस पोर्ट के मदद से प्रिंटर को जोड़ा जाता है। इसे प्रिंटर पोर्ट भी कहते है। यह पोर्ट 25 Pin में होता है।
4.PS/2 Port:-इन पोर्ट का आकार गोल होता है।जिससे माउस और कि बोर्ड को जोड़ा जाता है।आज के समय में इन पोर्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
5.USB Port:-इन पोर्ट दुवारा माउस किबोर्ड हार्ड डिस्क पेन ड्राइव इत्यादि को जोड़ा जाता है। इसकी डाटा ट्रांसफर करने की झमता ज्यादा होती है इसलिए इस पोर्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
6.VGA Port:- यह सीरियल पोर्ट के जैसा ही होता है।इसका इस्तेमाल कंप्यूटर मॉनिटर को जोड़ने के लिए किया जाता है।
7.Power Connector:-इसका इस्तेमाल मदर बोर्ड को एसएमपीएस से पावर कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।
8.External Port:-इस पोर्ट दुवारा नेटवर्क केबल (Cable) को जोड़ा जाता है।
9.Game Port:- इस पोर्ट के दुवारा गेम जॉयस्टिक और कंसोल को जोड़ा जाता है। लेकिन आज के समय में इसके जगह USB पोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है।
10.DVI Port:- चपटा LCD ,LED को जोड़ने के लिए इस पोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है।
11.Socket:- यह पोर्ट गोल और छोटे साइज के होते है। जिनके दुवारा स्पीकर, हेडफोन्स और माइक्रोफोन को जोड़ा जाता है।