कंप्यूटर और इंटरनेट के छेत्र में आपने एक ना एक बार तो JAVA का नाम तो ज़रूर सुना होगा। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Java क्या है (What is Java) और यह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की दुनिया में इतना पॉपुलर क्यों है।
अगर आप प्रोग्रामिंग और कोडिंग में रुचि रखते हैं। तो आपको थोड़ा बहुत आइडिया होगा जावा के विषय में लेकिन अगर आप बिल्कुल भी जावा के बारे में नहीं जानते हैं। तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद Java से संबंधित सारे डाउट्स क्लियर हो जायेगें।
जावा क्या है? ( What is Java.)
“Java एक General Purpose , Object Oriented , Multipurpose प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसका ज्यादा इस्तेमाल मोबाईल ऐप्लकैशन बनाने में किया जाता है।”
आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर ही चलते है। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे टीवी , स्मार्ट वाच , नेटवर्किंग डिवाइस , विरलेसस एकीउपमेंट आदि में जावा ही इस्तेमाल होता है।
यह एक उच्चस्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा (High Level Programming Language) है। जो की आसानी से लिखी और समझी जा सकती है। जावा के सिन्टैस C++ लैंग्वेज की तरह होते है इसलिए इसे सीखना थोड़ा आसान समझा जाता है। यह C लैंग्वेज से भी थोड़ा बहुत मिलता जुलता है।
जावा का इतिहास (History Of Java Language)
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। जावा लैंग्वेज को किसने बनाया और यह किस उद्देश्य से बनाया गया। तो जावा को Sun Microsystems में काम कर रहें James Gossiling और उनके साथियों के द्वारा बनाया गया था।
शुरुआत में जब जावा लैंग्वेज को बनाया गया तब इसका नाम Oak था। बाद में इसका नाम बदलकर Java रखा गया। जावा को विशेष रूप से मोबाइल एप्लीकेशन बनाने के लिए बनाया गया था। और आज के समय में लगभग 10 में से 8 मोबाइल जावा पर ही चलते हैं।
जावा के अनुप्रयोग (Application Of Java Programming Language)
तो अब बात कर लेते हैं कि इस लैंग्वेज का इस्तेमाल किस तरह के सॉफ्टवेयर को बनाने में किया जाता है। और हम इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। जैसा की हम ऊपर (Java) में ही जान चुके हैं। कि जावा एक मल्टीपर्पस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जो विभिन्न प्रकार के अनु प्रयोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
यहां हम जावा के कई ऐप्लकैशन के बारे में स्टेप बय स्टेप जानेंगे और ये भी जानेंगे की जावा का एंड्रॉयड डेवलपमेंट क्या संबंध है। तो चलिए एक एक करके देखते हैं –
मोबाईल ऐप्लकैशन : मोबाईल ऐप्लकैशन बनाने के लिए जावा को बेस्ट लैंग्वेज माना जाता है। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए. ऐसा इसलिए क्योंकि अँड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम खुद जावा से मिलकर बना है. इसलिए अगर आप एंड्रॉयड एप बनाना चाहते हैं। तो आपको जावा ज़रूर सीखना चाहिए।
वेब ऐप्लकैशन : जावा टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके आज के समय में बेहतर वेब ऐप्लकैशन बनाया जा रहा है। World Wide Web में जावा की ही टेक्नॉलजी सर्वलेट्स और जावास्क्रिप्ट ( JSP ) का इस्तेमाल करके डाइनैमिक वेब पेज बनाये जाते हैं।
बैंकिंग एप : बैंकिंग ऐप्लकैशन के निर्माण में जावा की अहम भूमिका है। क्योंकि इस तरह के ऐप्लकैशन को चलने के लिए काफ़ी Security और Speed की जरुरत होती है। और जावा को बहुत ज्यादा सिक्युर और फास्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज माना जाता है।
जावा के अन्य अनुप्रयोग (Other Application Of Java)
इसके अलावा और भी बहुत बड़ी बड़ी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री , IT कोंपनीस में जावा ही यूज़ में लाया जाता है। लेकिन इन जगहों पर जावा का एक अलग इडिशन JEE (Java Enterprise Edition) उसे होता है।
गमेंग टेक्नॉलजी : अगर आप विडिओ गेम बनाने में रुचि रखते हैं। तो जावा इसके लिए बेस्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं। JMonkey Engine नामक गेम इंजन में जावा स्क्रिप्टिंग करके 3D गेम बना सकते हैं. यह गेम इंजन विशेष रूप से जावा गेम डेवलपर्स के लिए बनाया गया है और खुद यह इंजन भी जावा में ही बना है।
इन सबके अलावा भी जावा से कई तरह के सॉफ्टवेयर बनाए जाते हैं जैसे सकीफिटिक ऐप्लकैशन , क्लाउड ऐप्लकैशन ,डेस्कटॉप ऐप्लकैशन आदि. कई तरह के गैजेट , स्वाचालित मशीनों में , रोबोट्स में जावा प्रोग्राम का इस्तेमाल होता है।
जावा के प्रकार ( Types Of Java.)
जावा के कुल चार इडिशन है जो अलग अलग तरह की कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए उपयोग में लाई जाती है। जावा का सबसे पॉपुलर इडिशन JEE है और यह सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को काफी ज्यादा पसंद आता है। क्योंकि इसमें कई प्रो फीचर्स हैं जिनसे एक अड्वान्स सॉफ्टवेयर बनाया जा सकता है।
इसके के अगले तीन Edition भी बहुत ही पावरफुल हैं। और नीचे जावा के चारों Edition के बारे में बताया गया है और साथ ही उनके फीचर्स और उसेस को भी बताया गया है –
- Java SE ( Standard Edition )
- Java EE ( Enterprise Edition )
- Java ME ( Micro Edition )
- Java FX
Java SE (Standard Edition)
जब भी कोई जावा प्रोग्रामिंग की बात करता है तो इसके स्तनड्रेड इडिशन के ही बारे में बात करता है क्योंकि यह यूज़र को हर तरह की फंगक्शनैलिटी प्रवाइड करता है। जावा SE की API जावा लैंग्वेज की कोर फीचर्स को प्रवाइड करता है।इसकी हाई लेवल क्लाससेस और ऑब्जेक्ट की मदद से अड्वान्स सॉफ्टवेयर बनाये जा सकते हैं। इसका यूज़ नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म , डेटाबेस, GUI डेवलपमेंट आदि में किया जाता है।
Java EE (Enterprise Edition)
यह जावा का अड्वान्स प्लेटफॉर्म है। जो अपनी API और रनटाइम एनवीरनोमेन्ट प्रदान करता है। जिससे आप एक बड़े स्तर पर कोई प्रोग्राम बना पाएं. इस प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा यूज़ बड़ी बड़ी कंपनियां और बैंकिंग सेक्टर के लोग अपने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए करते हैं।
इसमें सिक्युरिटी के ज्यादा ऑप्शन होते हैं, और प्रो टूल टूल भी मिल जाते हैं जिससे एक रीलाइअबल और सिक्युर सॉफ्टवेयर विकसित किया जा सकता है।
Java ME (Micro Edition)
जावा का यह इडिशन भी काफ़ी महत्वपूर्ण है। क्योकि इससे मोबाइल और वायरलेस डिवाइस के लिए खास तरह के एप्लीकेशन कम प्रयासों में बनाये जा सकते हैं। इसका इंटरफ़ेस भी आसान होता है और मोबाइल एप्लीकेशन बनाने के लिए लोग इसे यूज़ करना भी पसंद करते हैं।
जावा की विशेषताएँ (Features of Java)
जावा लैंग्वेज बनाने का सबसे महत्वपूर्ण मकसद यही था की यह Portable, Simple और हाई सिक्युर्ड प्रोग्राममिग लैंग्वेज बने।
जावा प्रोग्रामिंग भाषा की महत्वपूर्ण विशेषताएं –
- Simple
- Complied and Interpreted
- Platform Independent / Architecture Neutral
- Object Oriented Language
- Robust
- Multi-threaded
- Distributed
- Dynamic and Extensible
- High performance
सरल (Simple)
जावा एक सिम्पल लैंग्वेज है, क्योंकि यह C और C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के सीनटेक्स और इन दोनों प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बहुत सारे फीचर्स को इन्हेरिट करता है। मतलब की इन दोनों प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के सीटेक्स और फीचर्स जावा में use होते हैं।
जो पर्सन C और C++ को थोडा बहुत भी जानता हो वह जावा आसानी से सीख सकता है। जावा लैंग्वेज में ऐसे बहुत सारे फीचर्स को रिमूव कर दिया गया है। जो की C और C ++ लैंग्वेज में कॉम्प्लेक्स थे जिसे सीखना थोडा मुश्किल था।
जावा वर्ज़न अभी तक के –
VERSION | RELEASE DATE |
---|---|
Jdk Beta | 1995 |
Jdk 1.0 | 23 January 1996 |
Jdk 1.1 | 19 February 1997 |
J2SE 1.2 | 8 December 1998 |
J2SE 1.3 | 8 May 2000 |
J2SE 1.4 | 6 February 2002 |
J2SE 5.0 | 30 September 2004 |
Java SE 6 | 11 December 2006 |
Java SE 7 | 7 July 2011 |
Java SE 8 | 18 March 2014 |
Java SE 9 | 9 August 2017 |
Java SE 10 | 20 March 2018 |
Java SE 11 | 25 September 2018 |
Java SE 12 | 19 March 2019 |
Java SE 13 | 17 September 2019 |
सिम्पल प्रोग्राम “Hello World”
जावा प्रोग्राम का सबसे आसान प्रोग्राम “Hello World” स्क्रीन पर print करते हैं। और फिर सभी कोड के बारे में जानते है:
class HelloWorld { public static void main(String[] args) { System.out.println("Hello World!"); } }
यदि आप इसी कोड को कॉपी करके रन करना चाहते हैं, तोह फाइल नाम HelloWorld.java से save करें।
Output: Hello World!
तो दोस्तों यह थी जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? पूरी जानकारी आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।