ई-बुक-E-book-से-पैसे-कमाने-के-आसान-तरीक़े-क्या-है।

ई बुक (E-book) से पैसे कमाने के आसान तरीक़े क्या है। (What Are The Easy Ways To Earn Money From Ebook.)

जैसा कि आपको पता होगा इंटरनेट का समय आ गया है, लोग हर चीज इंटरनेट के माध्यम से देखना और पढ़ना चाहते  हैं। आज के डिजिटल जमाने में इंटरनेट का उपयोग हर कोई व्यक्ति कर रहा है, ऐमेज़ॉन ने वी अपनी एक कंपनी लॉन्च कर दी जोकि की ई  बुक सेल करने में लोगों की मदद करती है जिसका नाम किंडल रख दिया है।

हालांकि ई बुक से बिजनेस करना आसान नहीं है, इसके लिए आपको अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए, फिलहाल इस पर कंपटीशन काफी कम है इसीलिए आपको सफलता भी मिलने के चांसेस हैं। आपकी इंकम पूरी तरह से आपकी जानकारी पर निर्भर करता है। यानि आप अपने अनुभव एवं नॉलेज को किस तरह से यूज करते हैं।

ई बुक क्या है? (What Is An E-book)

जैसा कि आपको पता होगा यह दो अलग-अलग शब्द हैं, पहला शब्द है ई और दूसरा शब्द  है बुक  यहां पर ई  का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक या हम इसे इंटरनेट भी बोल सकते हैं। और बुक का मतलब है, किताब अर्थात एक ऐसी किताब जोकि इलेक्ट्रिकल डिवाइस  द्वारा बनाई जाए और जिसको हम इलेक्ट्रॉनिकल डिवाइस के माध्यम से पढ़ सकें।

उदाहरण के लिए मैं आपको समझाना चाहूंगा की जैसे आप कोई बुक लिखते हो। और उसको लिखने के बाद आप उसे टाइप करके एक फाइल बना देते हो और उस फाइल को पीडीएफ (PDF) फाइल में कन्वर्ट कर देते हो। तो यह आपकी एक ई  बुक बन जाती है। जिसको कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में या अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करके पड़ सकता है। तो आजकल बहुत सारे लोग ई बुक लिख  कर अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। यहां पर अगर आप एक बार ई  बुक लिखते हो  और उस ई  बुक को ऑनलाइन सेल के लिए लगाते हो तो उस बुक को जो आपने पीडीएफ में कन्वर्ट करके सेल के लिए लगाई है। उसको जब तक लोग खरीदेंगे जब तक आपके पास पैसा आता रहेगा। ई बुक क्या है?

ई बुक बिक्री के लिए क्या चाहिए। (What Do Ebooks Need For Sale)

जब आपने अगर प्लान बना लिया हैं। कि ईबुक्स सेल करके पैसा कमाना हैं, तो उसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसके लिए आपको अपने नॉलेज को भी समझना होगा। हमारे हिसाब से आप के पास क्या क्या होना चाहिए।

  • एक मोबाइल या कंप्यूटर होना चाहिए।
  • किसी भी चीज या वस्तुओं के बारे में जानकारी।
  • ई बुक लिखने के लिए ऐप्प या सॉफ्टवेयर।
  • डिजाइनिंग के लिए ज्ञान।
  • प्रकाशन के लिए मंच।
  • फ़ास्ट सेलिंग के लिए डिजिटल मार्केटिंग
  • राजस्व संग्रह करने के लिए बैंक एकाउंट या पर्याप्त साधन
  • पैन कार्ड (वैकल्पिक)

ई बुक कैसे लिखें? (How To Write E Book)

ई बुक लिखने के लिए आपको ठीक उसी तरह से लिखना होगा। जैसे आप अपने कॉपी में लिखते हैं। फर्क बस इतना है कि आपको यहां पर कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लिखना होगा। जब आप उसमें किसी भी टॉपिक पर लिखते हैं। जैसे आप कोई कहानी लिखते हैं, और वह कहानी को आप जब सेव करके अपने फोल्डर में रख लेते हैं। तो यह आपका बुक बन जाता है। ई बुक लिखने के लिए आपको कुछ बातें हमेशा ध्यान में रखनी होंगी।

आप अपनी एक बुक में यूनिक कंटेंट लिकने कि कोसिस करे। वह खुद से लिखे ना कि कहीं से कॉपी करके। ई बुक में हमेशा सही ही लिखे कुछ भी गलत या उल्टा सीधा ना लिखें। कोशिश करें कि जब भी आप किसी टॉपिक पर लिखते है, तो वह टॉपिक क्लीयर हो जाए।

जब भी आप बुक में कुछ लिखते हैं, तो उसकी भाषा सरल होनी चाहिए ताकि जो भी उसे पड़े उसे समझ में अच्छे से आ जाए। अगर आप ऊपर बताए गए सभी नियमों का पालन करते हैं, तो आप अपना एक ई बुक लिख सकते हैं, और जब आप एक अच्छा लेखक हैं। तो आप एक अच्छा ही बुक भी जरूर लिख सकते हैं।

Book और E-Book में क्या अंतर है?

बूक और ईबूक देखा जाये तो एक जैसा है। मगर इन दोनों को अलग करता है वह है, बूक एक भौतिक यानि Hard Copy होते है, जिसे हम सब स्पर्श और महसूस कर सकते है। वही ईबूक भौतिक यानि Hard copy नहीं होते यह Soft copy होते जिसे हम सिर्फ देख सकते है।

1. Book – Hard Copy 

2. eBook  Soft copy

जितने Soft copy होते है, उन सभी को एक स्पेशल सॉफ्टवेर की मद्दत से अपने मोबाइल और कंप्यूटर में ओपन करते है।

अपनी ईबुक की मार्केटिंग कैसे करे।

जब लोग शुरुआत में बुक लिखते हैं। तो उनका कंटेंट अच्छा नही होता है। तो उनकी बुक ज्यादा नहीं सेल होती तो वह परेशान होने लगते हैं। वह सोचते हैं कि हमने 1 महीने मेहनत करके यह ई  बुक लिखी लेकिन हमने इससे कुछ नहीं कमा पाए। तो दोस्तों जब आप अपनी बुक लिख दो और सेलिंग के लिए लिस्ट कर दो तो आपको अपनी बुक की मार्केटिंग करनी है।  मार्केटिंग आप फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप हाइक टिक टॉक यूट्यूब की सहायता से कर सकते  हैं। जितनी अच्छी आप मार्केटिंग करोगे उतना ज्यादा लोगों को आपकी ई  बुक के बारे में पता चलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग आपके ई बुक को खरीदेंगे और आप भी ज्यादा से ज्यादा पैसा वहां से कमा लोगे।

तो दोस्तों आपको उस टॉपिक पर अपनी बुक लिखनी है। जिसकी नॉलेज आपको हो आप दूसरों को देखकर अपनी बुक को मत लिखिए। आप उसी टॉपिक पर बुक लिखिए जिसकी नॉलेज आपको अच्छी है। जिस फील्ड  का आपको बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है।

आप अपनी बुक में बातों को ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर ना बोलें कम शब्दों में अगर आप पूरी बात लिखेंगे तो लोगों के समय की बचत होगी। और वह लोग कम समय में बहुत ज्यादा सीख जाएंगे इससे आपकी बुक को ज्यादा पसंद करेंगे और आपकी बुक की माउथ पब्लिसिटी करेंगे।

आपको अपनी ई  बुक बहुत ही सिंपल भाषा में लिखनी है। आपको कठिन शब्दों का उपयोग नहीं करना आपको कभी भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना जिसकी वजह से जिन्होंने वह ई  बुक खरीदी है।  उनको डिक्शनरी का उपयोग करना पड़े आपके शब्दों को समझने के लिए तो हमेशा बहुत ही साधारण भाषा में अपनी बुक को लिखिए।

आप को अपनी ई बुक का कवर बहुत ही ज्यादा प्रोफेशनल बनाना है। क्योंकि अंग्रेजी में एक कहावत है की फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन क्योंकि आपकी बुक का जो कवर होता है। वही फर्स्ट इंप्रेशन होता है। अगर आपके बुक का कवर खराब हुआ तो फर्स्ट इंप्रेशन ही आपका खराब हो जाएगा। और लोग आपकी बुक को खरीदेंगे नहीं तो आपको कवर बहुत ही अच्छा बनाना है।

इ बुक से पैसे कैसे कमाए? (How To Earn Money From E Book)

इ बुक से पैसे कमाने के लिए आपको एक इ बुक लिखनी पड़ेगी और आपके पास इंटरनेट होना चाहिए। इ बुक उसी विषय पर लिखनी हैं। जिसके बारे में आपको अच्छे से सब पता हो आप किसी भी भाषा में इ बुक लिख सकते हो और ऐसा टोपिक चुने जिसकी ज़रूरत ज़्यादा से ज़्यादा हो, इस से इ बुक ज़्यादा बिकेंगी और आप इ बुक से ज़्यादा पैसे कमा पाओगे। टोपिक की जानकारी आपको अच्छें से हो और उसको अच्छे से लिखें।

1. ब्लॉग/वेबसाइट

ब्लॉगिंग घर से पैसा कमाने का सबसे आसान तरीकों मे से एक है। आप ब्लॉगिंग कभी भी शुरू कर सकते हैं, और ईबुक से पैसे कमाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है। यह थोडा समय लेने वाली प्रक्रिया है और आपको पैसा कमाने में समय लगेगा। ब्लॉग शुरू करने के बाद ट्रैफिक पर फोकस करना होगा, जब ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगे तो ईबुक से पैसे कमा सकते है।

2. अमेज़न प्रज्वलित

अमेज़ॅन किंडल एक विशेष ईबुक पाठक प्लेटफार्म है। इसमें एक विशेष प्रदर्शन है, जो पढ़ने के अनुभव को भौतिक पुस्तक के सबसे करीब लाता है।

यह ईबुक लाइब्रेरी अमेज़ॅन से ई-पुस्तकों (किंडल पुस्तकों) को संग्रहीत करने और उन्हें आपके अवकाश पर पढ़ने में सक्षम बनाता है। इसलिए आपने एक ईबुक बनाई है। तो Amazon Kindle पर रजिस्टर करें और बिक्री करे।

3. सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, स्नैपचैट,सभी सोशल मीडिया पर लोग अपना टाइम बिताते है। अगर आप सोशल मीडिया मदत से ईबुक बिक्री करते है। तो लक्षित दर्शक  मिलती है। इसलिए सोशल मीडिया मार्केटिंग के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईबुक को बढ़ावा देने के माध्यम से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं।

InstaMojo पर ईबुक बिक्री करके पैसे कमाएं?

इंस्टामोजो ईबुक सेलिंग के लिए एक बेहतरीन वेबसाइट है, जहां आप अपने ईबुक upload करके इसे अच्छे दाम में सेल कर सकते हैं, यह भारत के बेस्ट पेमेंट गेटवे में से एक है हालांकि यहां प्रति ट्रांजैक्शन के कुछ चार्जेस लगते हैं।

  • सबसे पहले इंस्टामोजो की वेबसाइट पर जाएं यहां फेसबुक गूगल या फिर ईमेल एड्रेस डालकर साइन अप करें।
  • अकाउंट बन जाने के बाद क्रिएट ऑनलाइन स्टोर पर क्लिक करें और अपने स्टोर का नाम डालें और अन्य डिटेल्स भरें।
  • ईबुक अपलोड करने के लिए Add Product पर क्लिक करें।
  • और यहाँ डिजिटल प्रोडक्ट के ऑप्शन को चुने।
  • यहां अपनी फाइल को अपलोड करें और इसका टाइटल दें इसके बाद अपने बुक का प्राइस एंटर करें।
  • इसके बाद प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में अपनी ई-पुस्तक के बारे में थोड़ी जानकारी दें और लिस्ट में से बुक की कैटेगरी को सेलेक्ट करें।
  • तस्वीरो में आप अपने ई-पुस्तक के फ्रंटपेज, कंटेंट और एक-दो पेज के प्रीव्यू को जोड़ सकते हैं।
  • इसके बाद SEO और संबंधित कुछ जानकारी भरे और स्टोर में उत्पाद जोड़ें पर क्लिक करके अपने प्रोडक्ट को पब्लिश कर दें।

6 बेस्ट ई-बुक पब्लिश वेबसाइट्स कोन कौनसी है? 

1. Instamojo जिस पर हमने डीटेल मे बताया है।
2. Amazon Kindle
3. Google Play Books
4. Fiverr.com
5. Kobo
6. Payhip

ई बुक लिखने के फायदे क्या है? (Benefits of E-Book Writing)

वर्तमान में लोग किताबों से ज्यादा ईबुक (E-Book) को पसंद करने लगे हैं। और इसके बहुत से फायदे भी हैं। ईबूक फायदे इन हिन्दी।

  1. ईबूक से सबसे पहला फायदा यही हैं, की इसकी डिजिटल पब्लिशिंग के कारण इसमें कागज की जरुरत नहीं होती हैं। इससे पेड़ों की कटाई में कमी आई हैं। क्योकि बूक बनाने के लिए कागज की जरुरत होती हैं। जिसको बनाने के लिए पेड़ो की कटाई की जाती हैं। जिससे पर्यावरण पर काफी गहराअसर पड़ता हैं।
  2. बूक की तरह इन्हे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की जरुरत नहीं होती हैं साथ ही इसके गुम हो जाने का भी कोई डर नहीं रहता हैं।
  3. इसमें आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरुरत नहीं रहती हैं।
  4. अगर आपने एक अच्छी ईबूक बना ली उसके बाद आपकी पैसिव इनकम शुरू हो जाती हैं और जब भी आपकी बुक सेल होती हैं आपको पैसे आते रहते हैं।
  5. लाइब्रेरी जितनीं ईबूक भी आप अपने साथ एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

तो दोस्तों यह थी ई बुक के बारे में पूरी जानकारी आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।